फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कब्जा, सुरक्षा का उठा मुद्दा

Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला उद्योग बंधु, श्रम व व्यापार बंधु, औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे हुई। इस दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कब्जा, उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था आदि का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन



बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। डीएम संजय चौहान ने जिम्मेदार अधिकारियों से संबंधित प्रकरण सुलझाने के लिए कहा। औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत लोगों से कब्जा खाली कराए जाने, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त कराने, बिजली कनेक्शन आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।


इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन उद्योग प्रोत्साहन केंद्र उपायुक्त दिनेश चौरसिया ने किया। इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सियाराम गुप्ता, समीर कुरैशी, सीडीओ सूरज पटेल, जीएसटी उपायुक्त अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें