अमेठी सिटी। सांसद किशोरी लाल शर्मा अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी आएंगे। दौरे के पहले दिन वह हलियापुर क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुसाफिरखाना में क्षेत्र भ्रमण करेंगे।
दूसरे दिन मंगलवार को सांसद गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में चौपाल में लगाकर सुबह नौ से 10 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। साथ ही पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद संग्रामपुर के करनाईपुर स्थित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद भादर ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर में आयोजित श्री दूल्हाराय बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे मीडिया कर्मियों से मिलकर उनसे विकास योजनाओं को साझा करेंगे।