फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसद किशोरी लाल ने कंगना रनौत पर कसा तंज, कहा-राजनीति में होमवर्क जरूरी

विज्ञापन
कालिकनधाम में श्रद्धालुओं के बीच दर्शन करते सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : कालिकनधाम में श्रद्धालुओं के बीच दर्शन करते सांसद किशोरी लाल शर्मा।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजनीति अभिनय का क्षेत्र नहीं है, इसमें पहले होमवर्क करना बेहतर है। भाजपा सांसद कंगना रनौत नेताजी सुभाषचंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताती हैं। वह यह भी कह चुकी हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी के जवाब में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ये बातें जिला मुख्यालय गौरीगंज में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने गौरीगंज में भारतीय स्टेट बैंक के पास मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित दिव्यांग शिविर में करीब 1000 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रवक्ता अनिल सिंह, रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अनुपम पांडेय, कमलाकर मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ल, रामलखन शुक्ल, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। सांसद ने नवरात्र के दूसरे दिन सिद्धपीठ मां कालिकन धाम सहित अन्य मंदिरों में पहुंच दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें