फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कस्बे में संचालित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत खराब हो गई। बुधवार की सुबह अस्पताल ने उसे रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। जामो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मामले में सीएमओ ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जामो थाना क्षेत्र के टडिया कंचन गिरि मठिया निवासी राजकुमार की पत्नी दीपा को 23 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जगदीशपुर कस्बे मेंं संचालित निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन से प्रसव करवाया। प्रसूता की तबीयत खराब होने लगी तो बुधवार को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई।
परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ जामो विवेक सिंह ने बताया कि अस्पताल जगदीशपुर थानाक्षेत्र में है। ऐसे में परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। मामले में केस जगदीशपुर थाने में दर्ज होगा। परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जांच के लिए टीम गठित
एसएचओ जगदीशपुर राकेश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकरण संज्ञान में आया है। चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें