फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ज्यादा आए भूमि विवाद के मामले

Sun, 15 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकतर मामले भूमि पैमाइश, कब्जा, चकमार्ग और रास्ते के विवादों से जुड़े रहे। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य में जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




अमेठी कोतवाली में समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम आशीष सिंह और सीओ मनोज मिश्र ने की। लोनियापुर टिकरी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि आठ जून को उनके चाचा खेत में काम कर रहे थे, तभी विपक्षियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। तिवारी का पुरवा निवासी सीता देवी ने कहा कि पड़ोसी घर के सामने कब्जा कर रहे हैं। परिजनों को जान का खतरा है।


नुवांवा गांव निवासी कृष्णराम ने बताया कि उनकी चक में हकबरारी का वाद चल रहा है, इसके बावजूद विपक्षी निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों ने संयुक्त टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया। फरियादियों ने समाधान की उम्मीद तो जताई, लेकिन उनके चेहरे पर असंतोष झलकता रहा। जामों में थाना समाधान दिवस में आए आठ राजस्व मामलों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तीन मामलों में पुलिस और राजस्व टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें