फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को बदलना चाहती है सरकार : दीपक

Sun, 15 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। पाकरगांव के राजीव गांधी विद्यापीठ महाविद्यालय में शनिवार को कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुंदरलाल जायसवाल ने की।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि देश तभी सुरक्षित रहेगा, जब तक संविधान सुरक्षित है। मौजूदा सरकार की मंशा ठीक नहीं है। भाजपा सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को बदलना चाहती है। संविधान बचाने के लिए कांग्रेस हरसंभव संघर्ष को तैयार है। राहुल गांधी की अगुवाई में सरकार की मंशा के विरोध में लड़ाई लड़ी जा रही है और इन सब में जनता भी साथ है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लगातार संघर्ष का ही परिणाम है कि सरकार ने जाति जनगणना का निर्णय लिया है।



कांग्रेसी सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। जिला प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि 2014 से पहले कभी भी संविधान को लेकर ऐसी गंभीर चर्चा नहीं हुई। जिसका कारण था कि तब संविधान पर कोई खतरा नहीं था। जबकि संविधान सर्व समाज के लिए है उनके अधिकार और कर्तव्य की नियमावली है। इस मौके पर शिव बजरंग सिंह, धर्मराज बहेलिया, ब्लाॅक अध्यक्ष काशी प्रसाद, चंद्रमोहन तिवारी, मो. रऊफ, गोपीचंद्र बाजपेई, शिव बजरंग सिंह, महाविद्यालय प्रबंधक वैभव मिश्र आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें