फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कोने-कोने में पहुंचेंगे अमेठी के मूंज उत्पाद

विज्ञापन
जगदीशपुर : निहालगढ़ स्टेशन पर बना वन डिस्टिक व वन उत्पाद सेल कांउटर। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र में मूंज से बनाए गए कुर्सी, मेज, सूप, बेना (पंखा) फुटमैट, मचिया, कैरीबैग जैसे कई उत्पाद अब देश के कोने-कोने में पहुंचेंगे। इससे जुड़े व्यापारी अब रेलवे स्टेशन पर अपना स्टॉल लगा सकेंगे। रेलवे की ओर से एक स्टेशन, एक उत्पाद की योजना के स्टॉल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। साथ ही स्टॉल का इंफ्रास्ट्रक्चर भी दुरुस्त किया जा चुका है। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर मूंज के उत्पाद का स्टॉल लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना के तहत मूंज उत्पाद के स्टॉल के लिए निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का पहले ही चयन किया जा चुका है। इससे जिले के मूंज उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही दूर-दराज की ट्रेनों के यात्रियों की आवाजाही से इसकी देशव्यापी पहचान बनेगी। रेलवे ने गत दिनों निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर यहां पर स्टॉल संचालित करने के लिए दुकानदार का एलाटमेंट भी हो चुका है।
इसका स्टॉल भी तैयार हो चुका है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कैंटीन के बगल में स्टॉल का निर्माण भी हो चुका है। जल्द ही इस स्टॉल का संचालन शुरू होगा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक लखनऊ आनंद मिश्रा ने बताया कि जल्द ही स्टाल को शुरू करा दिया जाएगा, एक स्टेशन, एक उत्पाद के तहत स्टॉल का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

गोमती नदी के तराई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग मूंज के बने विभिन्न प्रकार के गृहोपयोगी व सजावटी सामानों का निर्माण कर रहे हैं। इससे बाध, रस्सी, कुर्सी, मेज, पेन स्टैंड, सूप, बेना (पंखा) फुटमैट, मचिया, कैरीबैग, मौनी, सिकौला, डेलरी, कंगन समेत अन्य वस्तुएं जनपद में प्रमुखता से बनाई जाती हैं। इसके अलावा झूले, पावदान, स्मॉल डिनर टेबल समेत घरों के सजावट के सामान मूंज से बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें