फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों की बढ़ाई निगरानी, जांच शुरू

Sat, 02 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। खामियों पर सील किए गए 24 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके लिए अलग से टीमों को लगाया गया है। पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों में दर्ज चिकित्सकों के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर पंजीकरण वाले चिकित्सक के न मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की कारगुजारी भी सवालों में आ गई है। फिलहाल, प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इसमें कई जगह पर पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले। चिकित्सक के स्थान पर अन्य के मिलने पर इसे सील कर दिया गया है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस डॉक्टर के नाम पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन है, वह मौके पर नहीं मिले तो उसे संचालित कौन कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की इस पर अभी तक नजर क्यों नहीं पड़ी। ऐसे में इससे जुड़े अधिकारियों की कारगुजारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यही नहीं, अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए मुखबिर योजना भी चल रही है। इसके बाद भी विभाग ने इसको लेकर कोई खास प्रयास नहीं किया। अब मामला सामने आने के बाद बचाव की मुद्रा में आ गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि खामियों की रिपोर्ट तैयार करके डीएम को दी जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। उधर, बाजार शुकुल में एसडीएम तिलोई दिग्विजय सिंह की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इस लिए टीम बिना कार्रवाई लौट गई।
विज्ञापन




डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले
जिला अस्पताल में डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। किट से हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि एलाइजा जांच में पुष्टि के बाद ही डेंगू मरीज माना जा सकता है।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल एक हजार 92 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सबसे अधिक 397 मरीज बुखार के थे। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल का अटैक बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें