गौरीगंज/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को अमेठी में कई कार्यक्रम हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्मृति ईरानी की पहल पर जिले में सचल चिकित्सा सेवा की शुरूआत हुई तो प्रजापति समुदाय के 40 लोगों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को कई कार्यक्रम हुये। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए सचल चिकित्सा वाहन सेवा की शुरूआत की। स्मृति ईरानी की पहल पर उत्थान सेवा संस्थान व मेदांता अस्पताल के सहयोग से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र (नंदघर) परियोजना के अंतर्गत सचल चिकित्सा सेवा वाहन का शुभारंभ किया गया है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा की शुरूआत टीकरमाफी से की गई। उत्थान सेवा संस्थान ने गांधी आश्रम परसावां में 40 प्रजापतियों को विद्युत चलित चाक का वितरण किया गया।
एक दूसरे को खिलाया लड्डू
अमेठी। मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को शहर स्थित एसडीएम कॉलोनी में क्षेत्रीय सह संयोजक रवींद्र सिंह, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।
इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री विषुव मिश्र, सेक्टर संयोजक कमलेश तिवारी, रवींद्र राठौर, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक भेटुआ के नौगिरवा स्थित सीएचसी पर भाजपा नेता सौरभ पांडेय और मंडल अध्यक्ष राजू तिवारी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किया गया।