फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विधायक सुरेश पासी को धमकाया, वीडियो वायरल

Sun, 18 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। मद्दूपुर उमरवल गांव निवासी दिनेश पासी ने मोहम्मदपुर गांव निवासी आलम हुसैन और उसके भाई राजू पर जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी को सोशल मीडिया पर धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसका भाई आलम हुसैन अभी पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें विधायक के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां और धमकी दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला विधायक के एक बयान से उपजी नाराजगी के बाद सामने आया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।



वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का दौर तेज हो गया है। जगदीशपुर के इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राजू को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया गया। आलम हुसैन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें