फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो प्लान तैयार कर गांवों में होगी निरोधात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी तैयार माइक्रोप्लान के तहत कार्य करेंगे। इसमें पिछले तीन वर्षों में डेंगू व जेई बुखार पीड़ितों के गांवों में सबसे पहले निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए रोकथाम का काम करेंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में दो से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गठित स्वास्थ्य टीमें सबसे पहले उन गांवों में जाएंगी जहां पिछले तीन वर्षों में डेंगू व जापानी बुखार के मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। प्लान के तहत संबंधित विभागों द्वारा इन गांवों में जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विनीत कुमार ने बताया कि टीमों को मच्छरों के प्रजनन को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। कहा कि सबसे पहले पिछले तीन वर्षों में मिले डेंगू व जापानी बुखार पीड़ित मिले मरीज वाले गांवों को सूचीबद्ध कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसकी जिम्मेदारी सभी सीएचसी अधीक्षक व पंचायत विभाग को दी गई है। इसके अलावा सभी गांवों में वैक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर सघन कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी भीखुउल्लाह ने कहा कि शुरूआती 15 दिनों तक सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। इसमें पंचायत विभाग साफ सफाई का काम करेगा तो अन्य विभाग भी शासन की गाइडलाइन के अनुसार काम करेंगे। आशा व एएनएम की देखरेख में सफाई कर्मी गांवों में नाली, नाबदान व जलभराव वाले स्थानों पर दवा छिड़काव का काम करेंगे। प्रतिदिन की रिपोर्टिंग स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी अधीक्षक के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें