फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री की मौत

Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के मधुपुर खदरी गांव निवासी जियालाल (50) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



मधुपुर खदरी गांव निवासी राजेंद्र कुमार के मुताबिक उनका चचेरा भाई जियालाल राजमिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार को गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक पर प्रतापगढ़ के सांगीपुर के तेलियानी गांव किसी काम की साइड देखने गया था। रात में फोन पर उन्हें सूचना मिली कि जियालाल सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले हैं और उन्हें सीएचसी संग्रामपुर ले जाया गया है। वह परिजनों के साथ जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टरों ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया है।



प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से माैत होने की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जियालाल के पांच संतानें हैं। बड़ी बेटियां पूनम और प्रिया की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा राजू मुंबई और मोंटी पंजाब में काम करता है। सबसे छोटा बेटा सिंकू व पत्नी ऊषा देवी गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें