फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 14 Oct 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी स्व. छेद्दन की पुत्री रेशमा (20) की शादी पिछली 26 अप्रैल को कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम निवासी रामनेवाज के पुत्र अमरलाल से हुई थी। शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में रेशमा का शव घर के कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके वालों के अनुसार घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। दुकान से सामान लाने गया अमरलाल वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था। धक्का देकर उसने दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए।

पंखे से रेशमा का शव लटक रहा था। रेशमा को अन्य लोगों की मदद से उसने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना और पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर मर्च्युरी भेज दिया। सूचना पर पहुंचीं रेशमा की मां रामावती ने पति अमरलाल, ससुर रामनेवाज, सास जग्गा, ननद कुसुम पर आरोप लगाया कि वे दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि रेशमा की मां रामावती ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें