फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 14 Oct 2024 04:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



जायस थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला निवासी निजामुद्दीन उर्फ छोटू (30), पत्नी सायरा बानो, पुत्र छह वर्षीय रेहान व दो वर्षीय आलियान के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहता था। शनिवार को निजामुद्दीन उर्फ छोटू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथमदृष्टया पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



निजामुद्दीन उर्फ छोटू की मौत की सूचना पर पहुंची उसकी मां मुन्नी और बुआ की लड़की रेशमा ने सायरा बानो पर हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं, पड़ोसियों के अनुसार आए दिन पति-पत्नी में मारपीट होती थी। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें