फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू बाइक से गिरी विवाहिता, मौत

Wed, 19 Nov 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। जगदीशपुर के गडरियाडीह निवासी संजना कौशल (27) की मंगलवार शाम बाजारशुकुल के ठाकुरगंज के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




सतीश कौशल के अनुसार वह मंगलवार को पत्नी संजना के साथ बाजारशुकुल कस्बे के पास स्थित ससुराल आ रहे थे। ठाकुरगंज बाजार के नजदीक अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे संजना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने संजना को बाजारशुकुल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।


संजना की मौत से परिवार बिखर गया। मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचकर गमगीन दिखे। संजना की मौत के बाद बेटे सार्थक, सक्षम और शुभ का रो-रोकर बुरा हाल है। मां के पास बैठकर उनके सवालों ने माहौल और व्यथित कर दिया। बच्चों को रोता देख आसपास के लोग भी भावुक हो गए। सतीश कौशल भी गमगीन दिखे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चों को संभालते रहे।
विज्ञापन



परिजनों का कहना है कि सुबह घर से सब सामान्य रूप से निकले थे। ऐसे में अचानक हुए हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें