फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 20 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के माधवपुर वार्ड निवासी राधा (40) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राधा के मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधा की मौत से उसका बेटा आदर्श बेसुध हो गया। बड़ी बेटी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन



रायबरेली के नसीराबाद के बनी गांव निवासी राजकुमार की बेटी राधा की शादी वर्ष 2017 में माधवपुर के शीतला प्रसाद से हुई थी। सोमवार देर रात राधा का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतका की मां आशा देवी ने आरोप लगाया कि राधा के ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे।


हाल ही में कार की मांग पूरी न होने पर बेटी की पिटाई भी की गई थी। आशा देवी ने बताया कि सोमवार को भी विवाद के बाद राधा की पिटाई की गई और फिर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें