फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला थाने के सामने विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ

Sat, 27 Dec 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला थाने के सामने शुक्रवार को पारिवारिक विवाद से परेशान विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस और मौजूद लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर विवाहिता को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज के पूरे मंसा का पुरवा निवासी मां साबिरा ने बताया कि उनकी पुत्री शब्बो (26) का निकाह वर्ष 2021 में प्रतापगढ़ के कैथन का पुरवा सांगीपुर निवासी नसीम उर्फ चिंटू के साथ हुआ था। शब्बो का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। पति से विवाद के कारण कुछ दिनों से वह मायके में रह रही है। साबिरा के अनुसार शुक्रवार को शब्बो पारिवारिक विवाद का पटाक्षेप कराने के लिए पहली बार महिला थाने आई थी। इस दौरान शब्बो की बहन मोमिना, चचेरा भाई लाल मोहम्मद और बुआ का बेटा अल्ताफ रजा भी साथ में थे।



शिकायती पत्र देने के पहले ही महिला थाने के सामने अचानक शब्बो की तबीयत बिगड़ गई। बाद में पता चला कि शब्बो ने विषाक्त पदार्थ का खा लिया है। महिला थाने की पुलिस ने शब्बो को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने शब्बो को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें