फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे राम प्रसाद पंडित का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाने के भुसियावां गांव निवासी अरुणेंद्र पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मई 2010 में उसकी बहन कल्पना का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे राम प्रसाद पंडित का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी निवासी अमरनाथ तिवारी के पुत्र नृपसेन तिवारी के साथ हुई थी।
अरुणेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा नृपसेन, देवर कुलदीप, मंदीप और सास देविका बीते कई वर्षों से कल्पना को प्रताड़ित कर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। जीजा पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कहा है कि मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे उसे बताया गया कि उसकी बहन कल्पना की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई है। उसके पहुंचने पर बहन का शव ससुराल में रखा था। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमॉटम के लिए भेजा है।
सीओ पीयूष कांत राय ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें