नहर की पटरी को जेसीबी से ठीक करते हुए
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाले राजापुर नहर की पटरी मंगलवार की सुबह सिधियावां के पास अचानक पानी के बहाव से कट गई। पटरी कटने से आम के बाग और फसल में पानी भर गया। बाद में जेसीबी की मदद से पटरी की मरम्मत कराई गई। शारदा सहायक खण्ड- 41 से निकलने वाले राजापुर नहर की पटरी मंगलवार को सिधियांवा के पास कट गई। नहर की पटरी कटने से पानी गांव के समीप तक पहुंच गया। लोगों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को देते हुए पटरी बांधने की कोशिश शुरू की।
सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों ने जेसीबी से पटरी बांधी। जब तक पटरी बांधी जाती तब तक कलीम मिर्जा, लल्लन, हाजी तौफीक, मुस्ताक, शरीफ मिर्जा, अतीक मिर्जा अली बहादुर के 20 बीघे बाग में पानी भर गया। कालू, नौशाद, अफसर के दरवाजे के किनारे तक पानी का जमा हो गया। वहीं लल्लन के 20 बीघे आम के बाग में पानी भर गया। मुस्तकिम, बब्बू, रईस की पांच बीघे में सरसों के खेत में पानी भर गया। जेई संदीप कुमार ने बताया कि राजापुर नहर की सिधियावां के पास पटरी करने की सूचना मिली थी। जिसे सही करवा दिया गया है। पानी से किसी का नुकसान नहीं हुआ है।