फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। जामो-भादर मार्ग पर मंगलवार की रात सड़क किनारे पेड़ से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला। जामो थाने के पूरे चौबे मजरे नदियावा गांव निवासी शिवम (19) मंगलवार को मुंशीगंज थाने के पूरे दीनबंधू कपूरपुर में फूफा के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गया था। वैवाहिक रस्म पूरी होने के बाद देररात बाइक से शिवम घर लौट रहा। रास्ते में जामो-भादर मार्ग पर झखरकटा के पास बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

बाइक से घर आ रहा शिवम सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। उसके घर न पहुंचने पर परिजनखोज में निकले। जब तक वह पहुंचते शिवम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव घर लेकर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें