राजाफत्तेपुर। इन्हौंना के राजापुर गांव में बुधवार को दो नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर आयशा (23) को नशीला पदार्थ सुंघाकर पिटाई की और घर में रखे जेवरात लूट ले गए। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया।
आयशा की मां अफसरी बानो ने बताया कि वह बेटी के साथ घर पर रहती हैं। बुधवार को वह पड़ोस के गांव भीखीपुर में दावत में गई थीं। उसी दौरान दोपहर में दो नकाबपोश युवक घर में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने आयशा को नशीला पदार्थ सुंघाया और उसकी पिटाई की। इसके बाद घर में रखे जेवरात लेकर चले गए।
घटना में आयशा के सिर में गंभीर चोट आई। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से परिजन आयशा को सीएचसी सिंहपुर ले गए। चिकित्सक सौरभ सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में अधिक चोट होने के कारण मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।