फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ एंड आर्डर दुरुस्त रखना पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कार्यभार ग्रहण करने के दो दिन बाद बुधवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब एसपी इलामारन जी. ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि पुलिस के प्रति लोगों में लगभग समाप्त हो चुके विश्वास को वापस लाना व महिलाओं तथा बच्चियों से जुड़े अपराधों के साथ नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय सभागार में एसपी इलामारन जी. ने कहा कि एसपी के रूप में अमेठी उनका पहला जिला है। महिलाओं व बच्चियों से जुड़े अपराधों को रोकने के अलावा लॉ एंड आर्डर दुरुस्त रखना, लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास वापस लाना, फरियादियों व थाने आने वाले पीड़ितों से तमीज से पेश आने की परिपाटी शुरू करना उनकी प्राथमिकता में है। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध नशे का बड़ा कारोबार व अधिकांश अफसरों के भ्रष्टाचार में डूबे होने की जानकारी मिली है। इस पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
बातचीत में बताया कि वे तमिलनाडु के एक किसान परिवार से हैं। वे अपने परिवार के पहले ग्रेजुएट हैं। वेटनरी में स्नातक व परास्नातक किया। 2014 में इंडियन रेलवे सर्विसेज में चयनित हुए तो 2016 में उन्हें आईपीएस का यूपी कॉडर मिला। चयन के बाद छह माह की शुरुआती ट्रेनिंग आगरा में हुई। इसके बाद 20 माह तक आजमगढ़ में सीओ समेत विभिन्न पदों पर ट्रेनिंग ली। 2020 में सीओ की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें गौतमबुद्ध नगर में एएसपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें