फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वकीलों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलोई। मुसाफिरखाना के एसडीएम न्यायिक को हटाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को तिलोई बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम न्यायिक पर तानाशाही रवैया अपनाने और अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। मुसाफिरखाना में अधिवक्ता तीन दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम के साथ बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।


तिलोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुसाफिरखाना के एसडीएम न्यायिक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उनके स्थानांतरण तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि न्याय पालिका और अधिवक्ता के बीच सम्मानजनक संवाद आवश्यक है, लेकिन एसडीएम न्यायिक के व्यवहार से अधिवक्ताओं का अपमान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जब तक जिला प्रशासन मामले पर ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और एसडीएम न्यायिक को तत्काल हटाने की मांग दोहराई। इस अवसर पर सुरेंद्र शुक्ला, रणविजय सिंह, पंकज अवस्थी, अरविंद पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें