फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वकीलों ने रायबरेली कोतवाल के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 13 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। रायबरेली में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत अन्य अधिवक्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में सोमवार को तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज वकीलों ने तहसील परिसर में घूम-घूमकर रायबरेली शहर कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते न्यायिक कार्य ठप रहा।
विज्ञापन




प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि रायबरेली कोतवाली में दर्ज एफआईआर निराधार है। वकीलों ने आर-पार की लड़ाई का संकल्प जताया। तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रायबरेली सिविल कोर्ट प्रकरण और मुसाफिरखाना में उप जिलाधिकारी अभिनव कनौजिया से जुड़े मामले के विरोध में तिलोई तहसील में आंदोलन और न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। न्याय न मिलने तक अधिवक्ता कार्य पर नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।



प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभालने और समझाने का प्रयास किया, परंतु वकील अपनी मांगों पर अडिग रहे। नारेबाजी देर तक चलती रही। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, राम सिंह, पवन कुमार शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, विवेक कुमार पांडेय, दलजीत सिंह, संजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार पांडेय, राम प्रकाश, राजेंद्र यादव, श्याम मूर्ति यादव, ओम प्रकाश सिंह, अंशुमान बाजपेई, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें