फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट लगने से मजदूर की मौत

Fri, 15 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। जामों के राजामऊ निवासी रामराज (50) की बृहस्पतिवार शाम टेंट खोलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रामराज पूरे इंद्रजीत जनापुर जामों निवासी दिलीप के टेंट हाउस में मजदूरी करते थे। जगदीशपुर क्षेत्र के पूरे शुक्लन हारीमऊ गांव में बुधवार को शादी समारोह के लिए टेंट लगाया गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे विदाई के बाद टेंट और पाइप खोले जा रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

करंट लगने से रामराज गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रामराज की मौत के बाद पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां निशा, कंचन, गायत्री और नेहा भी बिलख रही हैं। बेटा कुलदीप प्रदेश से बाहर रहकर काम करता है।
विज्ञापन



हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामराज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें