फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोटेदार हड़ताल पर, कैसे बंटेगा राशन

Sun, 07 Jan 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जनवरी से राशन वितरण नहीं करने की जिद पर अड़े हैं। जबकि, आयुक्त की ओर से 10 से 27 जनवरी के बीच राशन वितरण का रोस्टर जारी किया है। ऐसे में 765 कोटे की दुकान से राशन पाने वाले 3.45 लाख उपभोक्ताओं को राशन वितरित करना पूर्ति विभाग के लिए चुनौती बनी है। राशन वितरण के लिए नामित कोटेदार कम लाभांश पर अब काम करने तैयार नहीं है। ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले कोटेदार विरोध कर रहे हैं। 28 दिसंबर को कोटेदारों ने डीएसओ को ज्ञापन सौंप जनवरी माह में राशन वितरण नहीं करने की चेतावनी दी थी। ज्ञापन देने के बाद कोटेदारों की मांग पूरी नहीं होने से वितरण में संशय के बादल छाए हैं। आयुक्त की ओर से 10 जनवरी से 25 जनवरी तक राशन वितरण करने का रोस्टर जारी है। निशुल्क राशन वितरित करना पूर्ति विभाग के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जिले में कोटेदारों को लाभांश सिर्फ 90 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। जबकि हरियाणा, केरल व गोवा में 200-200 रुपये प्रति क्विंटल तथा महाराष्ट्र 150 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।
राजस्थान व गुजरात में कोटेदारों को 20,000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। अन्य प्रदेशों की तरह कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि होने के बाद ही कोटेदार राशन वितरित करेगें। कोटेदारों के राशन वितरण बहिष्कार ने पूर्ति विभाग को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
वार्ता कर कराया जाए वितरण
डीएसओ नीलेश उत्पल ने बताया कि ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों की ओर से मांग पत्र को नियमानुसार विभाग को भेजा जा चुका है। पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उपभोक्ताओं को समय से निशुल्क राशन मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें