फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे किशोरी लाल शर्मा

Wed, 01 Jul 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राम मंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या कूच से पहले जिले में सोमवार रात सियासी हलचल तेज हो गई। पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर पहरा बैठा दिया और कई पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पुलिस को चकमा देकर देर रात ही अयोध्या पहुंच गए।
विज्ञापन



उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह भी अयोध्या रवाना हो गए। मंगलवार सुबह गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ताला लटका मिला। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सुबह नौ बजे कांग्रेस कार्यालय से अयोध्या के लिए कूच का कार्यक्रम था। इससे पहले पुलिस ने जिला महासचिव सुनील सिंह, गीता सिंह, कमलेश अग्निहोत्री, राकेश मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित समेत कई नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात कर दी।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। अयोध्या पहुंचने के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि वह भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए गए थे, लेकिन उन्हें दर्शन नहीं करने दिए गए। उन्होंने सरकार पर राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे से ध्यान हटाने का आरोप लगाया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें