बाजारशुकुल (अमेठी)। विकास खंड के हरखूमऊ ग्राम पंचायत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक व बालिका छात्रावास के भवन निर्माण के लिए विधायक सुरेश पासी ने शनिवार को भूमि पूजन किया।
विकास खंड बाजार शुकुल में उच्चीकृत नौ से 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निर्माण के लिए शासन ने चार करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी प्रथम किस्त एक करोड़ 81 लाख रुपये जारी कर दी गई है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से विक्रमादित्य तिवारी, देवी शरण कनौजिया व अजय त्रिपाठी, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्र, प्रधान राकेश शर्मा, रवींद्र सिंह, राजेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीण अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में इतना बड़ा विद्यालय बन जाने से बालिकाओं को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। रामजीत पाल ने कहा कि गांव की बालिकाओं को 12वीं तक की पढ़ाई के लिए पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब गरीब घर की बच्चियां गांव में ही पढ़ सकेंगी।