जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेतारपुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह दिल्ली से आजमगढ़ जा रही निजी बस सड़क पार कर रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसे में चालक खलासी सहित चार लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान आगरा निवासी बस चालक रजत गुप्ता (28), खलासी लालू बामनवास (25) निवासी राजस्थान, मंगेश (50) निवासी बाग बहार पाली, ऋषभ (18) निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई। मौके पर पहुंची एनएचआई रोड सेफ्टी टीम ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से किनारे करवाया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित भाग निकला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। संवाद