फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म फेयर के लिए नामित हुआ मनोज का गीत तेरी मिट्टी...

विज्ञापन
मनोज मुंतशिर। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के मनोज मुंतशिर का लिखा बहुचर्चित गीत ‘तेरी मिट्टी’ फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया है। यह गीत बेस्ट लिरिक्स श्रेणी में नामित किया गया है। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस गीत के नामांकन के बाद जिले के लोगों में उम्मीद जगी है कि इसे इस बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा। इस श्रेणी में बॉलीवुड की विभिन्न फिल्मों के पांच अन्य गीत नामित हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज के वार्ड संख्या-16 निवासी मनोज मुंतशिर की पहचान बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध गीतकार के रूप में है। मनोज अब तक दो बार आईफा व एक बार आइबा अवार्ड हासिल कर चुके हैं। पिछले साल सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित फिल्म ‘केसरी’ के लिए मनोज मुंतशिर ने ‘तेरी मिट्टी’ गीत लिखा था। देशभक्ति की भावना से भरा यह गीत लोगों की जुबां पर रहा।
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इस गीत को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा भी अपने प्रचार प्रसार के लिए प्रयोग किया गया था। अब इस गीत को फिल्म फेयर अवार्ड के लिए बेस्ट लिरिक्स श्रेणी में नामित किया गया है। यह अवार्ड सेरेमनी 15 फरवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में होगी। जिसमें देशभर के बॉलीवुड स्टार्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बेस्ट सिंगर व लीडिंग एक्टर के लिए भी नामित
तेरी मिट्टी गीत के लिए ही पार्श्व गायक बी प्राक को बेस्ट सिंगर के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही फिल्म केसरी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार को लीडिंग रोल श्रेणी में नामित किया गया है।
मार्मिक हैं गीत के बोल
तेरी मिट्टी गीत के बोल बेहद मार्मिक हैं। गीत फिल्म के आखिरी सीन में बजता है, जब सभी सिख योद्धा शहीद हो जाते हैं। गीत के बोल तेरी मिट्टी में मिल जांवा, गुल बनके मैं खिल जांवा, बस इतनी सी है दिल की आरजू... दिल को छू लेने वाली है।
उत्साहित हैं लोग
गीत के नामित होने के बाद मनोज मुंतशिर उत्साहित हैं। उनके साथ ही जिले के साहित्यकार जगदीश पीयूष, शशिकांत तिवारी आदि ने भी उम्मीद जताई कि इस बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अमेठी के नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें