फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बुलंद रखें हौसला, हर काम में मिलेगी सफलता

Tue, 04 Jul 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाल फिल्म मेले के कार्यक्रम का उदघाटन का करते बीएसए व समाज कल्याण अ​धिकारी।
विज्ञापन
गौरीगंज अमेठी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को गौरीगंज ब्लॉक के तीन स्कूलों में बाल फिल्म मेले का आयोजन किया। इसमें बच्चों को मार्गदर्शक फिल्में दिखाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को बीएसए संजय तिवारी व समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल, पचेहरी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को अनोखा छाता फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से बच्चों को सीख दी गई कि किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होना चाहिए। विषम परिस्थितियों का मुकाबला करने वालों की कभी हार नहीं होती है। प्रतियोगिता में परी कश्यप, काजल व दीपिका को सम्मानित किया गया।
बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने इरादे व हौसले बुलंद रखने चाहिए। स्थितियां चाहें जो भी हो लेकिन, विचलित नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रमाशंकर यादव, रण प्रताप सिंह, वसुंधरा यादव, कल्पना जायसवाल,राधेश्याम पाठक, सिद्धार्थ मिश्र, राम भरोसे यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

शिव महेशी बालिका इंका. में बच्चों को फिल्म पकड़ा गया दिखाई गई। इसके माध्यम से जीवों की रक्षा को लेकर जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में अंशुमान मिश्र, नीशू गुप्ता व आशिया बानो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक कमलाकर मिश्र, प्रधानाचार्य अमिता मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, राकेश कुमार यादव, ओंकार नाथ सिंह, हरिशचंद्र जायसवाल, किरन तिवारी, पूर्णिमा सरोज, प्रतिभा, शकुंतला,सरला व मीना आदि मौजूद थे।
राजगढ़ स्थित एमजेएस मेमोरियल ग्रीनवैली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म पकड़ा गया दिखाई गई। शिवेंद्र, शुभि व सुधांशु को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक मंशाराम मौर्य, संदीप मौर्य, रोली चौरसिया, रामा सिंह, आरती पांडेय, आंचल तिवारी, ज्योति मिश्र, ज्योति पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें