फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे देरी से आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Mon, 28 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है। शनिवार रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से रविवार सुबह पहुंची।
विज्ञापन



गौरीगंज स्टेशन पर शनिवार रात 11:41 बजे आने वाली दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार सुबह 5:34 बजे पहुंची। इस दौरान यात्रियों को खुले प्लेटफार्म पर गर्मी और उमस के बीच पूरी रात गुजारनी पड़ी। वहीं, रविवार को लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी चार घंटे से अधिक की देरी से पहुंची। यह ट्रेन अपने तय समय सुबह 9:13 बजे के बजाय दोपहर 1:20 बजे गौरीगंज स्टेशन पर पहुंची।


इसके अलावा, हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक-एक घंटे, जबकि दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेनों का परिचालन विलंबित हुआ है। यात्रियों को समय-समय पर सूचना दी जाती रही और वेटिंग हॉल में बैठने की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें