फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संत रविदास की निकाली कलश यात्रा

Mon, 10 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के सेंभुई गांव में निकली यात्रा में शमिल लोग। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाजपा गौरीगंज ग्रामीण मंडल की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संभुई, पड़री समेत कई गांवों से होकर निकली यात्रा में लोगों को सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन



यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता के लिए प्रासंगिक हैं। लोगों से उनके विचारों को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया गया।


यात्रा में शामिल लोगों ने मिलकर समाज में भेदभाव की भावना को समाप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर, जिला मंत्री संतोष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह और सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें