अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज जायस में मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा काजल ने पहला स्थान पाया। कक्षा 10 की ज्ञानवती दूसरे और कक्षा नौ की आंचल तीसरे स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा नौ की शिवलली पहले स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 10 के शिजान और कक्षा 12 के करन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 के निशांत सोनकर प्रथम स्थान पर रहे। इसी कक्षा की काजल दूसरे और कक्षा 11 की पायल तीसरे स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 की काजल ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय और खुशनुमा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की कलात्मकता और प्रस्तुति को सराहते हुए शिक्षकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। इस मौके पर शिक्षक सुरेश यादव, मोहम्मद अनीस अंसारी, आलोक राय, करुणेश पांडेय, प्रदीप सिंह और आशीष जायसवाल मौजूद रहे।