फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर से उड़ाए 10 लाख के जेवरात

Sun, 30 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। एचएएल कोरवा के भुसिसावां रोड निवासी सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह के घर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और करीब 10 लाख रुपये जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन



ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वह एचएएल में सिविल इंजीनियर थे। एक साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। वह पत्नी प्रभावती के साथ शुक्रवार दोपहर मुसाफिरखाना के धरौली गांव अपनी ससुराल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।


अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। सामने के कमरे की खिड़की की ग्रिल और शीशे टूटे थे। उन्होंने बताया कि अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कान की बाली, सोने की चेन, झाला, चांदी की पायल, चूड़ी, फुलपेटी, चांदी की पेटी, पायजन समेत कई कीमती गहने चोरी कर लिए गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी घर पहुंच गए।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित से जानकारी ली गई है। एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें