फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: बारिश से पहले जल निकासी के लिए हटाए गए अवैध निर्माण, चला बुलडोजर

Thu, 29 May 2025 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में बरसात से पहले जल निकासी के लिए प्रशासन ने सुल्तानपुर रोड पर 85 अवैध अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान दुकानदारों ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
हटाया गया अवैध कब्जा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में बरसात से पहले जल निकासी की तैयारी को लेकर प्रशासन ने अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को अमेठी नगर के सुल्तानपुर मार्ग पर बने 85 अवैध कब्जों को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


सड़क किनारे बने पक्के निर्माण, गुमटियां, टिन शेड और दुकानों को बुल्डोजर से हटाया गया।  इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाए गए और दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन ने कड़ी निगरानी में कार्यवाही पूरी की।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, बोले- मोदी सरकार में किसान सरकार के एजेंडे में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: CBI ने यूपी से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, जापानी नागरिकों को बनाते थे निशाना


नगर पंचायत ईओ अभिनव यादव और नायब तहसीलदार शिव परसन की देखरेख में यह अभियान चलाया गया, जिसमें 20 पक्के निर्माण, 15 टिन शेड, 10 गुमटियां, और 10 तिरपाल की दुकानों को ढहाया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें