फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 दिन तक निरस्त रहेगी जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। संभावित भीषण कोहरे को देखते हुए रेल महकमे ने लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर चलने वाली अप/डाउन जनता एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को रेल विभाग का आदेश सार्वजनिक हुआ तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। बुकिंग काउंटर पर आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी होगी तो विभाग को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

दिसंबर, जनवरी व फरवरी में पड़ने वाले कोहरे व धुंध के बीच ट्रेन संचालन में परेशानी से बचने के लिए रेल विभाग ने वाराणसी-देहरादून अप/डाउन जनता एक्सप्रेस का संचालन 90 दिन के लिए निरस्त कर दिया है। गुरुवार को स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी हुई तो वे परेशान हो गए। दो दिसंबर से 28 फरवरी तक जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद पहले से आरक्षित टिकट बुक करा चुके यात्री टिकट निरस्त करवाने के लिए बुकिंग काउंटर पर जुट रहे हैं।
जनता एक्सप्रेस निरस्त होने के बाद वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली व मुरादाबाद के साथ देहरादून के बीच पड़ने वाले स्टेशन के यात्रियों को 90 दिन तक या तो निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ेगी या अपनी यात्रा स्थगित ही करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं जनता एक्सप्रेस निरस्त होने से विभाग को प्रतिदिन आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा। आरक्षित काउंटर के आंकड़ों के अनुसार जनता एक्सप्रेस से प्रतिदिन करीब 150-200 यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल मीना ने गुरुवार को अप जनता एक्सप्रेस तो शुक्रवार से अप/डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुकिंग काउंटर पर यात्रियों के टिकट निरस्त कराने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें