फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेमी ने ही गोली मारकर की थी उर्मिला की हत्या

Thu, 04 Jul 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते एसपी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के छाछा मजरे बनवीरपुर गांव के पास हुए उर्मिला हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। अपना पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने उर्मिला की हत्या की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, मृतका का अधजला मोबाइल, पासबुक आदि बरामद की है। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।संग्रामपुर थाना क्षेत्र का बड़गांव गांव निवासी उर्मिला का शव 27 जून को छाछा गांव के पास लावारिश हालात में मिला था। घटना के दूसरे दिन मृतक के भाई ने शव की पहचान के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पोस्टमॉर्टम में सिर में गोली से मौत की पुष्टि हुई थी। एसपी ने स्वाट व सर्विलांस टीम प्रभारी अनूप सिंह व एसएचओ ईशनारायण मिश्र को खुलासे के लिए लगाया था।
विज्ञापन

मृतका के मोबाइल पर अंतिम कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को कंसापुर गांव के ओमशंकर द्विवेदी उर्फ अविनाश पर घटना में शामिल होने का शक हुआ। सुरागरसी से पता चला कि महिला व अविनाश के बीच प्रेम था। पुलिस का दावा है कि बुधवार अलसुबह टीम ने क्षेत्र के बगिया चौराहा के पास से अविनाश को दबोच लिया।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतका से उसका पुराना प्रेम प्रसंग था। बादोनों की अलग अलग शादी हो गई। महिला जब पति से नाराज होकर मायके में रहने लगी तो दोनों के बीच फिर से प्रेम परवान चढ़ गया। अविनाश के पास दुकान करता है, वहीं मुलाकात हुई। उर्मिला उसपर शादी का दबाव बनाने लगी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि समझाने के बाद जब वह नहीं मानी तो उसकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

मंदिर जाने की बात कहते हुए 26 जून को बाइक से लेकर जाकर जंगल में पानी पीने के बहाने बाइक रोक दी। वहीं पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार नकद इनाम की घोषणा की। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें