फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच अगस्त तक होंगे माध्यमिक विद्यालयों में दाखिले

Thu, 04 Jul 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। परिषद ने नए शैक्षिक सत्र में कक्षा नौ और 11 वीं में प्रवेश को लेकर पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जिले में 36 राजकीय और 25 सहायता प्राप्त इंटर व 180 वित्तविहीन कॉलेज हैं। इन विद्यालयों में कक्षा नौ व 11 वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। पांच अगस्त पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 10वीं में कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी 20 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते हैं।
प्रत्येक विद्यार्थी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे। शुल्क को प्रधानाचार्य 25 अगस्त तक कोषागार में जमा कराएंगे। 26 अगस्त से पांच सितंबर तक पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच होगी। जांच के बाद संशोधन होने पर छह सितंबर से 20 सितंबर तक आवेदनों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में इसकी हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। सभी प्रधानाचार्यों को प्रवेश व शैक्षिक पंचांग के अनुसार कोर्स पूरा करवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

निर्धारित समय के बाद नहीं होगा प्रवेश
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो गई थी, लेकिन हाईस्कूल की मार्कशीट विद्यालयों में अब आई हैं। इससे नौवीं और 11 वीं में बच्चों के लिए अभी प्रवेश का अवसर है। दाखिले के लिए विद्यार्थी का माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण होगा। प्रधानाचार्यो को सचिव के निर्देश की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें