फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दीपावली पर परदेसियों का घर आना मुश्किल

Fri, 05 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आर​क्षित टिकट बुक कराने के लिए लाइन में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। दीपावली पर परदेस से घर लौटने का सपना देखने वाले लोगों के सामने टिकट आरक्षण की समस्या खड़ी हो गई है। 30 अक्तूबर तक गौरीगंज और अमेठी होकर गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं। चुनिंदा ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची भी बंद हो गई है और ‘रिग्रेट’ की स्थिति दिख रही है।
विज्ञापन



त्योहारों पर महानगरों से घर लौटने वालों की भीड़ हर वर्ष बढ़ जाती है, जिसके चलते टिकट के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। इस बार स्थिति और गंभीर है। प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक उद्योगनगरी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ, पद्मावती एक्सप्रेस, हावड़ा-लालकुआं सहित सभी प्रमुख ट्रेनों में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। यात्रियों का कहना है कि जब से रिजर्वेशन अवधि चार महीने से घटाकर दो महीने की गई है, तब से त्योहारों पर टिकट मिलना और मुश्किल हो गया है। लोग सुबह आठ बजे जैसे ही मोबाइल फोन पर बुकिंग शुरू करते हैं, उसके कुछ ही मिनटों बाद ट्रेनों में नो रूम होने की बात स्क्रीन पर आ जाती है।


गौरीपुर निवासी श्याम मोहन ने बताया कि उन्होंने 23 अक्तूबर का टिकट निकालने का प्रयास किया, लेकिन हर बार नो रूम लिखा मिला। रामधनी ने बताया कि बेटे-बहू को दीपावली पर मुंबई से लौटना है, लेकिन वापसी का टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं रामप्रकाश का कहना है कि मुंबई के लिए एकमात्र ट्रेन की भी सीटें भर गईं। त्योहार पर दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति भी लगभग यही है। 21 अक्तूबर को उद्योगनगरी एक्सप्रेस में द्वितीय एसी और स्लीपर रिग्रेट हो चुका है, जबकि तृतीय एसी में लंबी प्रतीक्षा सूची है। पंजाब मेल और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में भी यही हाल है।
विज्ञापन





जल्द चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू होगा। रोस्टर जारी होने के बाद बुकिंग शुरू होगी, जिससे लोगों की दिक्कत काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें