फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निरस्त हुई अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दैनिकों यात्रियों की लोकप्रिय ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को अचानक निरस्त कर दिया गया। विभाग की ओर से जारी आदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक बंद रखने की बात कही गई है। ट्रेन बंद होने से लखनऊ, रायबरेली, कानपुर व प्रतापगढ़ के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से कानपुर के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रतिदिन नौकरी पेशा के साथ अन्य यात्री लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव व कानपुर की यात्रा करते हैं। लोगों की मांग पर विभाग ने फरवरी माह में ट्रेन का संचालन बहाल किया तो मार्च से अनारक्षित टिकट पर यात्रियों को यात्रा की सुविधा देना शुरू किया था। ट्रेन से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री रायबरेली, लखनऊ व उन्नाव में नौकरी करने के साथ कानपुर से व्यवसाय करते हैं। सुबह जाकर शाम को वापस घर पहुंचने की सुविधा मिलने से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैक की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में सुमार है। बावजूद इसके लिए मंगलवार को विभाग अचानक ट्रेन का संचालन बंद कर दिया।
विभाग की ओर से जारी आदेश में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेन का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद करने की बात कही गई है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को मंगलवार को बैरंग वापस लौटना पड़ा तो अब प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ेगी। दैनिक यात्रियों ने विभाग से इंटरसिटी का संचालन बंद नहीं करने की मांग करते हुए प्रतिदिन संचालन करने की बात ही है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार से अग्रिम आदेश तक कानपुर-प्रतापगढ़ अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें