फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 20 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिलाओं के गहने और पर्स चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी के 12,500 रुपये और दो कीपैड मोबाइल बरामद हुए हैं। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी थी।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्वेताभ भास्कर ने बताया कि इंस्पेक्टर रवि सिंह ने मुसाफिरखाना हाईवे पर जेठौना के पास संदिग्ध बोलेरो की जांच की। वाहन में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चकेसर रसूलपुर निवासी राहुल कुमार मिला। वहीं गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के बंजहरा निवासी आशा देवी और अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के लाभापार निवासी रीना वाहन के पास खड़ी थीं। कागजात न दिखाने पर तलाशी ली गई तो राहुल से चार हजार, आशा से छह हजार और रीना से 2500 रुपये मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीन अन्य साथियों के साथ गौरीगंज, अमेठी और जायस में ई-रिक्शा व टेंपो में महिलाओं के पास बैठकर धक्का-मुक्की के दौरान उनका ध्यान भटकाते और गहने-पर्स चोरी कर लेते थे। गिरोह के सदस्य बोलेरो से कस्बे के बाहर इंतजार करते थे। आरोपियों ने 13 नवंबर को गौरीगंज में महिला की चेन चोरी कर 12,500 रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। गिरोह बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर समेत कई जिलों में वारदात करता था। आशा के खिलाफ मऊ में भी प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस तीन अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें