फुरसतगंज। पूरे शिवा का पुरवा सराय महेशा गांव निवासी जैनुल अबदीन (17) बृहस्पतिवार को घर में गाय बांधते समय उसके हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता मोहम्मद रफीक के अनुसार, गाय ने अचानक उन पर हमला कर दिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले गए। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।