फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दरोगा ने 20 हजार रुपये मांगी रिश्वत, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। खेममऊ गांव में 19 मार्च को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एफआईआर से नाम हटाने के बदले 20 हजार रुपये मांगने से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने उपनिरीक्षक साबिर अली को निलंबित कर जांच क्षेत्राधिकारी गौरीगंज को सौंपी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेममऊ गांव निवासी अमृता व सुमेरा में मामूली बात पर विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एक पक्ष से अमृता, उनकी देवरानी सुनीता, ननद पूजा और ससुर छोटेलाल के नाम शामिल किए गए थे।
दूसरे पक्ष से सुमेरा, उनके बेटे हंसराज व विशाल और बेटी चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की विवेचना बाजारशुकुल थाने में तैनात उपनिरीक्षक साबिर अली को सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक ने अमृता के पति से संपर्क कर महिलाओं का नाम रिपोर्ट से हटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। इसी बातचीत से जुड़ा ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती। मामला सामने आने पर एसपी सरवन टी ने उपनिरीक्षक साबिर अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर अनुचित आचरण स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें