जगदीशपुर के पालपुर में प्रार्थना सभा के दौरान अखबार पढ़ते बच्चे।
- फोटो : जगदीशपुर के पालपुर में प्रार्थना सभा के दौरान अखबार पढ़ते बच्चे।
अमेठी सिटी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लगभग सभी स्कूलों में नए सत्र के पहले दिन बच्चों ने प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ा और जानकारियां साझा कीं। कक्षाओं में भी अखबार पढ़ाकर इसके व्यावहारिक व शैक्षिक फायदे बताए गए। गौरीगंज के अलावा राजाफत्तेपुर, बाजारशुकुल, संग्रामपुर, अमेठी, भेंटुआ, शाहगढ़, फुरसतगंज, तिलोई, जामों, जगदीशपुर में बच्चे खासे उत्साहित दिखे। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रतिदिन अखबार का पाठन कराया जाना है। पठन संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। सभी प्रधानाध्यापक इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। संबंधित बीईओ को विद्यालयों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है।