सिंहपुर। इन्हौंना के गुलाबगंज राजापुर गांव निवासी सूरज यादव (25) बृहस्पतिवार को सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर कादिल का पुरवा नहर के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालात में घायल मिले। उन्हें सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूरज की मौत के बाद परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
रामनेवाज ने बताया कि उनका नाती सूरज बृहस्पतिवार को बाइक से सर्वजीत का पुरवा स्थित ननिहाल से मां को लेने गया था। जाते समय सिंहपुर-तिलोई कादिल का पुरवा नहर के पास वह सड़क किनारे घायल मिला। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जानकारी उन्हें और पुलिस को दी।
आक्रोशित परिजन चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते रहे। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक फिसलने से चोट लगने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।