फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला चौकीदार, मौत

Fri, 15 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। रामशाहपुर गांव निवासी और जामों थाने में तैनात चौकीदार शिवधन भजन गुप्ता (40) बुधवार रात घर में कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें नीचे उतारते, उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जगपता ने बताया कि उनका बेटा शिवधन भजन बुधवार रात अपने कमरे में था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वह बांस से दुपट्टे के सहारे लटके मिले। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। शिवधन भजन की मौत के बाद मां जगपता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाई रामनिरंजन गुप्ता, अलख निरंजन और जय रघुरंजन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें