फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड पर बढ़ी चौकसी, ब्लॉकों में टीमें अलर्ट

विज्ञापन
06 : गौरीगंज : जिला अस्पताल के एल-2 हॉस्पिटल में पाइप लाइन सप्लाई के लिए लगाया गया सिस्टम। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण के बढ़ते केस को देख जिले का स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। पूर्व से एल-2 व एल-1 के रुप में चिन्हित सभी सात अस्पतालों पर मरीज को दी जाने वाली सभी सुविधाओं को दुरूस्त कर लिया गया है। केस मिलने पर तत्काल रिस्पांस पहुंचने के लिए ब्लॉक स्तर पर गठित आरआर टीमें भी सक्रिय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पिछले पखवारा भर से जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पॉजिटिव मिल रहे मरीजों को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पूर्व से एल-2 अस्पताल बनाए गए संयुक्त जिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग को एक बार फिर चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। यहां कोविड मरीजों को भर्तीं करने के लिए 100 बेड की व्यवस्था है। उसमें से 17 बेड पर वेंटिलेटर लगे हैं। सभी 100 बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की भी व्यवस्था है। एल-2 भवन में ही कोविड संबंधी सभी दवाएं व्यवस्थित रखी गई हैं। इसी तरह एल-1 के रुप में 25 बेड वाले पूर्व से चिन्हित ट्रामा सेंटर जगदीशपुर, सीएचसी फुरसतगंज, शाहगढ़, बाजार शुकुल व संग्रामपुर में भी सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई हैं। इन सभी एल-1 अस्पतालों में बच्चों के लिए दो आईसीयू बेड, 13 आइसोलेशन व 15 सामान्य बेड सुरक्षित हैं।
यहां लगे हैं ऑक्सीजन प्लांट
कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत होने के बाद संयुक्त जिला अस्पताल व 200 बेड वाले तिलोई स्थिसत रेफरल अस्पताल में दो-दो, सीएचसी फुरसतगंज, ट्रामा सेंटर जगदीशपुर व टिकरिया स्थित एसीसी सीमेंट फैक्टरी में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। सभी प्लांट की सक्रियता जांची जा चुकी है। सभी चालू हालत में हैं।
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त
कोविड के नोडल एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समय-सयम पर मॉकड्रिल भी कराई जाती रहती है। वर्तमान में जिले में 27 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव की रिपोर्ट मिलते ही कोविड कंट्रोल सेंटर से संबंधित ब्लॉक की रैपिड रिस्पांस टीमों को सूचित कर मौके पर भेजा जाता है। अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों के यहां कांटैक्ट ट्रेसिंग करा ली गई है। कोई भी व्यक्ति एक्टिव की वजह से संक्रमित नहीं है। सभी को आवश्यक दवाएं मुहैया कराते हुए उन्हें सावधानी बरतने के उपाय बता दिए गए हैं। आमजन को भी सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
चालू हालत में हैं सभी उपकरण
संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां 100 बेड का एल-2 हॉस्पिटल बनाया गया है। सभी बेडों पर पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था है। ऑक्सीजन प्लांट समेत पूरी पाइप लाइन चालू हालत में है। कोविड वार्ड के लिए नामित सभी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं। समय-समय पर मॉकड्रिल कराकर उनकी सक्रियता जांची जाती रहती है। कहा कि कोविड के दौरान प्रयोग होने वाली सभी दवाएं उनके पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें