फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी में बढ़े सांस, खांसी के मरीज

Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चि​कित्सक डॉ. अमित यादव। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव से कम इम्युनिटी वाले मरीजों की सेहत बिगड़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सांस की परेशानी वाले मरीजों की भीड़ लगी रही। छोटे बच्चे सीने की जकड़न से परेशान दिखे।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा फिजिशियन व बाल रोग चिकित्सक की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 800 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा मरीज सांस, जुकाम, खांसी, तेज बुखार के रहे। तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी ठंड से सांस के मरीज ज्यादा रहे। बच्चों में सर्दी, खांसी, कफ जमने से छाती में जकड़न की परेशानी वाले ज्यादा मरीज आ रहे हैं।


फिजिशियन डॉ. अमित यादव और शुभम पांडेय ने बताया कि अस्थमा, बीपी व शुगर वाले मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक है। सामान्य दिनों में सांस के 40 मरीज आते थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है। बताया कि मरीजों को दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. लईक उज जमा ने बताया कि बच्चों को बच्चों को सुबह-शाम ऊनी कपड़े् पहनाएं। इम्युनिटी बढ़ाने वाला भोजन दें। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श पर दवा का सेवन करें। थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है।
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते सांस के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर सुविधा हैं। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके संबंध में कर्मियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन





सांस के मरीज ये बरतें सावधानी
-धूल, धुएं (धूम्रपान और अन्य) और प्रदूषण के संपर्क में आने से बचें।
-चिकित्सक के सुझाव पर दवा नियमित रूप से लें और अपना इनहेलर हमेशा साथ रखें। किसी भी दवा की डोज न छोड़ें।
-खूब पानी पिएं और ताजे फल, हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन करें। प्रोसेस्ड फूड और मिठाइयों से बचें।
- हल्के योग और व्यायाम दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें