अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर शुक्रवार को कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से देरी से हुआ। लगातार हो रही बूंदाबांदी में यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को अपने तय समय सुबह 6:50 के बजाय चार घंटे देर से 10:50 बजे अमेठी पहुंची। वहीं हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से गुजरी। इसके अलावा वाराणसी-मुंबई स्पेशल ट्रेन भी तीन घंटे विलंब से अमेठी पहुंची।
ट्रेनों की देरी के चलते मुंबई और वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर, इंटरसिटी और नीलांचल एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देर से पहुंची। लगातार बारिश और ट्रेनों की देरी से यात्रियों को असुविधा हुई।